Earthquake In Myanmar: म्यांमार में रह-रहकर आ रहे भूकंप के झटके, तीव्रता 4.7, कल से तीन बार हिली धरती

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Mar 2025 5:35 PM

विज्ञापन

Myanmar Earthquake

Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को भारी तबाही के बाद भी रह-रहकर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार से अब तक वहां तीन बार भूकंप के नये झटके महसूस किए गए हैं.ह हालांकि ताजा भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

Earthquake: म्यांमार में भूकंप का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार भूकंप की तीव्रता 4.7 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार दोपहर 2.50 बजे भूकंप आया. शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आने के बाद म्यांमार में कई झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी.

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1000 के पार पहुंची

म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1000 के पार पहुंच गई. जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 2376 अन्य लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है.

भूकंप से म्यांमार में भारी तबाही, कई इमारत ढह गए

शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से ज्यादा दूर नहीं था. भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और व्यापक क्षति हुई है. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, पुल ढह गए और एक बांध टूट गया. म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बैंकॉक में भूकंप के कारण अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं. 47 अब भी लापता हैं. थाईलैंड के बैंकॉक में जेजे मॉल चतुचक के सामने खोज और बचाव कार्य चल रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola