ट्रंप ने मादुरो की तस्वीर जारी की, कहा- वेनेजुएला में अमेरिका संभालेगा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
ट्रंप ने मादुरो की तस्वीर जारी की, कहा- वेनेजुएला में अमेरिका संभालेगा प्रशासन

US Attacks Venezuela: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को हिरासत में लिए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की तस्वीर जारी की. साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा.

विज्ञापन

US Attacks Venezuela: अमेरिका ने सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उन्हें देश से बाहर ले गया. वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा- सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका वेनेजुएला का प्रशासन चलाएगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी उपस्थिति पहले से ही स्थापित है, हालांकि इस बात के तत्काल कोई संकेत नहीं थे कि अमेरिका देश चला रहा है. ट्रंप ने कहा, हम लातिन अमेरिकी देश की बागडोर तबतक संभालेंगे जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते.

ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने दावा किया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से उस देश को फिर से महान बनाने के बारे में बात की है. ट्रंप ने दावा किया कि यह अत्यंत सफल अभियान किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए चेतावनी के रूप में काम करना चाहिए, जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाना चाहता है या अमेरिकी जीवन को खतरे में डालना चाहता है.

हम वेनेजुएला के लोगों को अमीर, आजाद और सुरक्षित बनाएंगे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम वेनेजुएला के लोगों को अमीर, आजाद और सुरक्षित बनाएंगे. गैर-कानूनी तानाशाह मादुरो एक बहुत बड़े क्रिमिनल नेटवर्क का सरगना था, जो अमेरिका में भारी मात्रा में जानलेवा और गैर-कानूनी ड्रग्स की तस्करी के लिए जिम्मेदार था. मादुरो और उसकी पत्नी को जल्द ही अमेरिकी न्याय की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा और अमेरिकी जमीन पर उन पर मुकदमा चलेगा. अभी वे एक जहाज पर हैं जो आखिरकार न्यूयॉर्क जाएगा.

ट्रंप ने कहा- दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ऐसा हमला किसी ने नहीं देखा होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, शुक्रवार देर रात और आज सुबह, मेरे निर्देश पर, यूनाइटेड स्टेट्स आर्म्ड फोर्सेज ने वेनेजुएला की राजधानी में एक असाधारण मिलिट्री ऑपरेशन किया. जबरदस्त अमेरिकी मिलिट्री ताकत, हवा, जमीन और समुद्र, का इस्तेमाल करके एक शानदार हमला किया गया. यह ऐसा हमला था जैसा लोगों ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा था. यह अमेरिकी इतिहास में अमेरिकी मिलिट्री ताकत और काबिलियत का सबसे शानदार, असरदार और शक्तिशाली प्रदर्शन था.

ट्रंप के दावें पर वेनेजुएला सरकार की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

वेनेजुएला सरकार की ओर से ट्रंप के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वेनेजुएला के सरकारी टीवी ने काराकस में विरोध प्रदर्शन करते हुए मादुरो समर्थकों के छोटे समूहों की लाइव तस्वीरें प्रसारित कीं.

ये भी पढ़ें: US Strikes Venezuela: भारत ने वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह, इमरजेंसी नंबर जारी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola