Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां तो पुलिस ने बिछा दी लाशें, 18 को मारी गोली
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 10:26 AM
Coronavirus Lockdown : एक ऐसा देश है जहां लोगों ने लॉकडाउन तोड़ा तो पुलिस ने गोली चला दी. 18 लोगों की जान गयी है.
Coronavirus Lockdown, nigerian security forces : कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है जिसमें भारत भी शामिल है. लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं. यही नहीं कई बार तो लोग कर्फ्यू तोड़ कर बाहर आ जाते हैं. लेकिन नाईजीरिया (Nigeria) से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको परेशान कर सकती है. यहां लोगों ने सरकारी आदेश का पालन नहीं किया तो पुलिस ने उन पर गोलियां बरसा दी जिसमें 18 लोगों की जान चली गयी.
Also Read: Uric Acid को कंट्रोल करता है केला, डॉयट में ऐसे करें शामिल
यहां आपको बता दें कि यह संख्या पूरे देश में कोरोना वायरस से हुई मौत से कहीं ज्यादा है. यहां कोरोना के चलते अब तक सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्हें नाइजीरिया के 36 राज्यों और में से 24 से सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं की 105 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं. हालांकि, मामले को लेकर सरकार का कहना है कि अब तक पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ 12 लोगों की जान गयी है.
Also Read: Coronavirus Outbreak : लॉकडाउन में जेब हो गयी खाली, तो यहां आसानी से मिल जाएंगे लोन, टेंशन नहीं लें
गौर हो कि नाइजीरिया में 30 मार्च से लॉकडाउन लागू है. कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है लेकिन गोली मारने जैसी सख्ती कोई भी देश नहीं दिखा रहा है.
यहां चर्चा कर दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 32,917 पर पहुंच गयी है. ‘जॉन्स हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है. मौत के इन आंकड़ों में वे मामले शामिल हैं जिनमें मौत की वजह कोविड-19 के होने का संदेह है. इन मामलों को पहले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था. इस हफ्ते न्यूयार्क सिटी ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3,778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है.
कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है. इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170 लोगों, स्पेन में 19,130 लोगों और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










