China Fire : शिनजियांग में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 9 घायल
In this image taken from video footage run by China's CCTV, an industrial wholesaler burns in Anyang in central China's Henan province, Monday, Nov. 21, 2022. A fire has killed several dozen people at a company dealing in chemicals and other industrial goods in central China's Henan province. AP/PTI(AP11_22_2022_000013B)
China Fire : उरुमची में स्थित अपार्टमेंट में आग लग गयी जिससे 10 लोगों की मौत हो गयी. आग को बुझा लिया गया है हालांकि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग पर काबू पाने में तीन घंटे का वक्त लगा.
पश्चिमोत्तर चीन के शिनजियांग क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में नौ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि शिनजियांग की राजधानी उरुमची में स्थित अपार्टमेंट में आग लग गयी. आग को बुझा लिया गया है. आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसमें तीन घंटे का समय लगा. आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं लगाया जा सका है.
Also Read: LAC Standoff : एलएसी पर भारत बढ़ा रहा है अपनी ताकत, चीन को चुनौती देने की है तैयारी
यदि आपको याद हो तो इससे कुछ दिन पहले मध्य चीन की एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी में आग लग गयी थी. इस आग की चपेट में आने से 38 लोगों की जान चली गयी थी. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया. चीन में पुराने होते बुनियादी ढांचे, सुरक्षा के खराब प्रबंध और कुछ मामलों में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की वजह से इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










