Iran Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध में चीन की एंट्री! मिडिल ईस्ट क्राइसिस पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jun 2025 8:42 PM
Iran Israel War
Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध भीषण से भीषणतम होता जा रहा है. दोनों एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. इसी कड़ी में रूस, यूएई, चीन समेत कई और देश युद्ध विराम के लिए लगातार जोर लगा रहे हैं. गुरुवार को रूस और चीन के राष्ट्रपति ने फोन पर इस युद्ध को लेकर चर्चा की. इसी दौरान चीन ने इजराइल से जल्द सीजफायर करने को कहा है.
Iran Israel War: इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच चीन के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इजराइल से जल्द सीजफायर करने को कहा है. जिनपिंग ने कहा है कि जंग कोई भी विवाद सुलझाने का सही तरीका नहीं है. बुधवार को जिनपिंग ने दो टूक शब्दों में कहा कि मिडिल ईस्ट में लड़ाई सुलझाने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले युद्ध विराम हो. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का तरीका बल प्रयोग नहीं हो सकता.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग ने की बात
ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर रूस और चीन के राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग ने गुरुवार को फोन पर बात की. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय एवं आधिकारिक आवास क्रेमलिन ने बातचीत को लेकर बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी चिनफिंग ईरान-इजराइल युद्ध पर संवेदनशील जानकारी एक दूसरे को मुहैया करने के लिए सहमत हुए हैं. क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा ‘‘राष्ट्रपति पुतिन और शी चिनफिंग ने फोन पर घंटे भर हुई बातचीत के दौरान अपनी-अपनी एजेंसियों को ईरान के बारे में जानकारी साझा करने के आदेश जारी करने पर सहमति जताई.’’
रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी
ईरान और इजराइल की जंग को लेकर रूस ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी है. रूस ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर सीधी कार्रवाई न करें. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सेना भेजेगा तो हालात बिगड़ जाएंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन और जिनपिंग ने फोन पर बात कर ईरान पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा की है.
इजराइल-ईरान के बीच हमले जारी
ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी लड़ाई और गहराती जा रही है. गुरुवार को ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया. ईरान की मिसाइलें दक्षिणी इजराइल के मुख्य अस्पताल पर गिरी. इस हमले में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. ईरान की मिसाइलें तेल अवीव के पास एक ऊंची इमारत समेत कई अन्य आवासीय भवनों पर गिरीं. इस हमले से नाराज इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता का अस्तित्व नहीं बचेगा. इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. इधर, इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया. ईरान के विशाल परमाणु कार्यक्रम पर यह हमला संघर्ष के सातवें दिन किया गया.
इजराइल ने शुरू किया था ऑपरेशन राइजिंग लॉयन
बीते शुक्रवार को इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया था. इस ऑपरेशन के तहत इजराइल ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए. दोनों देशों के बीच करीब सात दिनों से युद्ध हो रहा है. दोनों देशों में भारी तबाही मची है. कई देश दोनों दोनों पक्षों के बीच शांति बहाल करने की कोशिश में लगे हैं. इसी कड़ी में रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने इजराइल-ईरान युद्ध को तत्काल समाप्त करने और तेहरान के परमाणु मुद्दे का हल करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










