Canada News: कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने पद से दिया इस्तीफा, ट्रूडो सरकार को लताड़ा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Dec 2024 10:53 PM
Chrystia Freeland
Canada News: कनाडा की डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी.
Canada News: कनाडा की डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने पद से इस्तीफा देते हुए दो पेज का लंबा पत्र भी लिखा, जिसमें उन्होंने ट्रूडो सरकार को जमकर लताड़ लगाई.
मेरे पास एक मात्र रास्ता था मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना
क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा देते हुए प्रधानमंत्री ट्रूडो के नाम अपने पत्र में लिखा, कनाडा और कनाडाई लोगों के लिए काम करना मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है. हमने साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है. उन्होंने ट्रूडो पर आरोप लगाते हुए लिखा, शुक्रवार को आपने मुझसे कहा कि आप नहीं चाहते कि मैं अब वित्त मंत्री रहूं, और आपने मुझे कैबिनेट में कोई अन्य पद देने की पेशकश की. काफी विचार करने के बाद, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि मेरे लिए एकमात्र रास्ता यही है कि मैं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दूं.
Also Read: Prediction 2025 : पृथ्वी से टकराने वाला है आग का गोला! मचेगी तबाही
पीएम ट्रूडो से तनाव के बाद क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा
क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने पीएम ट्रूडो से तनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है. फ्रीलैंड ने अपने पत्र में लिखा, पिछले कुछ सप्ताहों से आप (ट्रूडो) और मैं कई मुद्दों पर असहमत रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, आज हमारा देश एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है. अमेरिका में आने वाला प्रशासन आक्रामक ‘अमेरिका फर्स्ट’ आर्थिक राष्ट्रवाद की नीति अपना रहा है, जिसमें 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी भी शामिल है. हमें उस खतरे को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. इसका मतलब है कि आज हमारे राजकोषीय घाटे को कम रखना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










