Prediction 2025 : पृथ्वी से टकराने वाला है आग का गोला! मचेगी तबाही

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2024 11:15 AM

विज्ञापन

फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Prediction 2025 : अगले साल विनाश का साल साबित होने वाला है. यह भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी गई है. दुनिया के इस इलाके में मचने वाली है तबाही.

विज्ञापन

Prediction 2025 : 1500 के दशक में फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस हुआ करते थे जिनकी भविष्यवाणियां कई बार सही भी साबित हो चुकी है. उन्होंने अपने काल खंड में आने वाले वर्ष 2025 के लिए भी कई बातें कही. उनके काम का विश्लेषण करने के बाद, रिसर्चर ने कुछ चीजें सामने रखी है. इसके अनुसार, 2025 में एस्टेरॉयड की टक्कर, यूनाइटेड किंगडम में प्लेग जैसी बीमारी का प्रकोप देखने को मिल सकता है. नास्त्रेदमस ने आधुनिक समय की कुछ घटनाओं की भविष्यवाणी की थी. जैसे हिटलर की सत्ता में इंट्री, 11 सितंबर का हमला और कोरोना महामारी. ये सभी सच साबित हुए. आइए जानते हैं अगले साल के लिए उन्होंने क्या भविष्यवाणी की है.

यूनाइटेड किंगडम में प्लेग का खतरा

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि आने वाला साल यूनाइटेड किंगडम के लिए बहुत खराब साबित होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लेग वहां के लोगों को परेशान कर सकती है.

पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर

नास्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 2025 में एक विशाल एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना है या ये पृथ्वी के बहुत करीब आ सकता है. न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, नास्त्रेदमस ने लिखा, ”ब्रह्मांड से, एक आग का गोला उठेगा. इसके घातक परिणाम हो सकते हैं.

ब्राजील में नेचुरल डिजास्टर का खतरा

फ्रांसीसी ज्योतिषी की भविष्यवाणियों में यह भी कहा गया है कि क्लाइमेट चेंज के कारण ब्राजील में बाढ़ आ सकती है. यहां ज्वालामुखी विस्फोट हो सकते हैं. नास्त्रेदमस ने यह भी लिखा, ” सल्फर से जहरीला पानी यहां के लोगों को पीना पड़ सकता है.”

Read Also : Prediction 2025 : अगले साल आएगा विनाश, घटेगी जनसंख्या, हो चुकी है भविष्यवाणी

अब देखना है कि अगले साल नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां कितनी सही साबित होती है. ये तो इस साल के खत्म होने के बाद ही पता चलेगा. अभी साल 2024 के कुछ दिन और बचे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola