Big Accident: नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2024 7:33 PM

विज्ञापन

Big Accident, Symbolic Image

Big Accident: नाइजीरिया में एक तेल टैंकर में धमाके में 100 से ज्याजा लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. टैंकर पलटने के बाद उससे तेल रिसाव होने लगा. इसी दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया और आग लग गई.

विज्ञापन

Big Accident: नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है. जिगावा राज्य में एक पेट्रोल टैंकर के पलट गया. टैंकर पलटने के बाद उसमें से तेल रिसाव होने लगा. बड़ा संख्या में लोग तेल लेने के लिए टैंकर के पास जमा हो गये. इसी दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया. धमाके में अबतक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

तेल टैंकर में हुआ जोरदार विस्फोट

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि जब तेल टैंकर पलटा तो कई लोग उससे तेल चुराने के लिए टैंकर की ओर दौड़े. घटना मंगलवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि टैंकर से अचानक चालक का नियंत्रण हट गया. जिससे वाहन पलट गया. उससे तेल रिसाव होने लगा. विस्फोट उस समय हुआ जब टैंकर से लोग तेल चुरा रहे थे.

हादसे में गई 100 से ज्यादा लोगों की जान

पुलिस ने यह भी कहा कि तेल रिसाव के कारण टैंकर में विस्फोट हुआ, इसके बाद पूरे टैंकर में आग लग गई. धमाके में आग के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ को गंभीर चोट आई है. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिगावा राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डॉ हारुना मैरिगा ने कहा है कि 97 लोग घटनास्थल पर ही जलकर राख हो गए, जबकि आठ अन्य की अस्पताल में मौत हो गई.

नाइजीरिया में तेल के दाम काफी अधिक

बता दें, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में घातक टैंकर दुर्घटनाएं आम बात हैं. यहां कई स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया जाता और माल परिवहन के लिए कुशल रेलवे प्रणाली जैसे विकल्पों का भी घोर अभाव है. ऐसी दुर्घटनाओं के बाद आम लोगों द्वारा ईंधन इकट्ठा करना भी आम बात है. इसका यह भी कारण है कि नाइजीरिया ने ईंधन पर सब्सिडी खत्म कर दी है जिसके बाद पिछले साल की शुरुआत से ही तेल के दाम तीन अधिक गुना हो चुके हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: PM Modi Gift: बनारस में गंगा नदी पर 2,642 करोड़ की लागत से बनेगा ब्रिज, ट्रेन के साथ दौड़ेंगी कारें

Nayab Singh Saini होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, कल होगा CM Oath Ceremony, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola