Bangladesh Violence: 'पूछा, मार दूं गोली…' और कर दिया फायर, बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, 15 दिन में तीसरी घटना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Dec 2025 7:56 PM
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की गोली मारकर हत्या, फोटो- सोशल मीडिया
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बीते 15 दिनों में तीन अल्पसंख्यक हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला सोमवार (29 दिसंबर) का है. मयमनसिंह जिले में बजेंद्र बिस्वास को उसी के साथ काम करने वाले नोमान मिया नाम के शख्स ने गोली मार दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Bangladesh Violence: बांग्लादेश की जमीन एक बार फिर एक हिंदू के खून से लाल हो गई. बीते 15 दिनों में तीसरी बार एक अल्पसंख्यक हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने RTV ऑनलाइन की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि आरोपी अंसार सदस्य नोमान मियां ने बजेंद्र बिस्वास नाम के एक अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के युवक को गोली मार दी. घटना मैमनसिंह जिले का है. इससे पहले मेमनसिंह जिले में ही बीते 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीट मार डाला था, और उसके शव को पेड़ से बांधकर जला दिया गया था.
अल्पसंख्यक हिंदू युवक की हत्या
घटना को लेकर बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के कार्यवाहक महासचिव मोनिंद्र नाथ ने कहा- ‘हां, घटना की पुष्टि हो गई है. मृतक अंसार सदस्य बजेंद्र बिस्वास सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के प्रोबित्र बिस्वास के बेटे थे.’ घटना सोमवार (29 दिसंबर) की है. बताया जा रहा है कि सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में कुल 20 अंसार सदस्य ड्यूटी पर थे. घटना के समय अंसार सदस्य नोमान मिया और बजेंद्र दास एक साथ बैठे थे. उसी दौरान, नोमान मिया ने अपने पास रखे शॉटगन से गोली चला दी, जो सीधे बजेंद्र दास की बाईं जांघ में जा धंसी. आनन-फानन में बजेंद्र दास को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
‘पूछा, मार दूं गोली…’ और कर दिया फायर
आरटीवी (RTV) ऑनलाइन के मुताबिक, लबीब ग्रुप के साथ ड्यूटी पर तैनात एक अंसार सदस्य और घटना के चश्मदीद APC मोहम्मद अजहर अली ने कहा कि घटना के समय, नोमान मियां और बजेंद्र दास उनके कमरे में एक साथ बैठे थे. अचानक, नोमान मिया ने शॉटगन को बजेंद्र दास की जांघ पर रखा और कहा, ‘क्या मैं गोली मार दूं?’ इसके बाद उसने फायर कर दिया. फायरिंग के बाद नोमान मिया मौके से फरार हो गया. चश्मदीद ने बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का तकरार नहीं हुआ था.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरटीवी (RTV) ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अंसार सदस्य नोमान मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मैमनसिंह जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने कहा कि आरोपी नोमान को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है, और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










