Bangladesh News: बांग्लादेश ने किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब, असिस्टेंट हाई कमीशन में तोड़फोड़ का जताया विरोध
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Dec 2024 6:54 PM
Bangladesh News, ANI, X
Bangladesh News: बांग्लादेश सरकार ने अगरतला के असिस्टेंट हाई कमीशन में हुई तोड़फोड़ का विरोध जताया है. अंतरिम सरकार ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को मंगलवार को तलब किया. बांग्लादेश ने अगले आदेश तक के लिए अपनी काउंसलर सर्विस को बंद कर दी है.
Bangladesh News: बांग्लादेश सरकार ने मंगलवार को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया. बांग्लादेश की सरकार त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में हमले को लेकर अपनी नाराजगी जताई. साथ ही बांग्लादेश ने अगरतला में अपनी काउंसलर सर्विस भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी है. वहीं, तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
भारतीय उच्चायुक्त को ढाका में किया गया तलब
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है. बांग्लादेश की सरकार ने तोड़फोड़ की घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया है. सूत्रों से खबर है कि भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कार्यवाहक विदेश सचिव रियाज हमीदुल्लाह को सारी स्थिति से अवगत कराया है.
प्रदर्शन के दौरान की गई तोड़फोड़
बता दें, बांग्लादेश में हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का भारत में जोरदार विरोध हो रहा है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी इसके विरोध में बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमीशन के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया. देखते-देखते प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया और अंदर घुस गए. उन्होंने असिस्टेंट हाई कमीशन में जमकर तोड़फोड़ की. एक पोल से बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज को भी उतार दिया. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना निंदा भी की, साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई भी की जा रही है.
असिस्टेंट हाई कमीशन की बढ़ाई गई सुरक्षा
इधर, घटना के बाद असिस्टेंट हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वाणिज्य दूतावास के बाहर सीआरपीएफ के साथ-साथ त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने घटना को लेकर कहा है कि अगरतला में बांग्लादेश के असिस्टेंट हाई कमीशन में घुसपैठ की घटना बहुत दुखद है. किसी भी परिस्थिति में डिप्लोमेटिक और काउंसलर प्रॉपर्टी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
महंत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का हो रहा विरोध
हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बीते दिनों बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद से ही हिंदू समुदाय के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. बता दें, बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहीं रहे अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. सबसे ज्यादा हमले हिंदुओं पर हो रहे हैं. उन्हें मारा पीटा जा रहा है. उनके धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की जा रही है. इसका भारत में भी जमकर विरोध हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










