ePaper

Chhath Puja: चितरपुर के अमितकांत ने स्कॉटलैंड के समुद्र किनारे मनाया छठ पर्व

Updated at : 31 Oct 2022 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja: चितरपुर के अमितकांत ने स्कॉटलैंड के समुद्र किनारे मनाया छठ पर्व

Chhath Puja: विदेशों में रहने वाले उन झारखंड, बिहार के लोगों के लिए छठ पर्व और खास हो जाता है, जो पर्व के दौरान विदेशों से अपने घर नहीं लौट पाते. ऐसे में वे वहीं पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ पर्व मनाते हैं, जिसमें वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोग शामिल होते हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ सदियों से बिहार वासियों के मन में अपनी मिट्टी और संस्कृति के प्रति प्रेम जगाता रहता है. यह पर्व महान आस्था का पर्व है. एक समय में छठ पर्व झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ही सीमित था. लेकिन, अब यह पर्व भारत ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच गया है. यहां तक कि सात समंदर पार भी छठ पर्व के दिन लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं.

विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए छठ पर्व हो जाता है खास

विदेशों में रहने वाले उन झारखंड, बिहार के लोगों के लिए छठ पर्व और खास हो जाता है, जो पर्व के दौरान विदेशों से अपने घर नहीं लौट पाते. ऐसे में वे वहीं पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ पर्व मनाते हैं, जिसमें वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोग शामिल होते हैं. झारखंड के रामगढ़ जिला के चितरपुर निवासी अमितकांत स्कॉटलैंड में रहते हैं. छठ पर्व में हर बार अब अपने गांव नहीं आ पाते.

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ पर्व

डोमिनोज में मैनेजर हैं चितरपुर के अमितकांत

इसके बाद उन्होंने पत्नी रूबी वर्मा एवं स्कॉटलैंड में रह रहे अपने परिजनों के साथ ब्रिटेन में ही छठ पूजा की. उन्होंने अपने परिजनों के साथ समुद्र किनारे जाकर रविवार को शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, तो सोमवार सुबह में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. साथ ही सूर्य की उपासना व छठ मइया की आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. अमितकांत के पिता राजेंद्र प्रसाद चितरपुर के लहरी मुहल्ला में रहते हैं.

undefined

छह वर्षों से कर रहे हैं छठ पर्व

अमितकांत लंदन के स्कॉटलैंड में डॉमीनोज के एक स्टोर में मैनेजर हैं. वे पिछले छह वर्षों से लगातार स्कॉटलैंड में ही छठ पूजा कर रहे हैं. समुद्र में जाकर छठ पूजा करते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही घर से दूर हूं, लेकिन आस्था के महापर्व छठ को हमलोग यहां भी धूमधाम से मना रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk

रिपोर्ट- सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola