Kabul Blast: काबुल में गृह मंत्रालय की मस्जिद में धमाका, अबतक 4 लोगों की मौत, 25 घायल

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, एक मस्जिद में धमाका हुआ है, जहां गृह मंत्रालय के कुछ कर्मी और आगंतुक नमाज अदा कर रहे थे.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को गृह मंत्रालय की मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि धमाके में 25 अन्य लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह जानकारी Tolo News के हवाले से मिल रही है.
गृह मंत्रालय के कर्मी नमाज अदा कर रहे थे तब हुआ मस्जिद में धमाका
अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, एक मस्जिद में धमाका हुआ है, जहां गृह मंत्रालय के कुछ कर्मी और आगंतुक नमाज अदा कर रहे थे.
Kabul, Afghanistan | At least four people were killed & 25 others were wounded in a blast that took place at a mosque of the Ministry of Interior, a spokesman for the MoI said, adding that an investigation is underway and further details will be shared later: Tolo News
— ANI (@ANI) October 5, 2022
काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बेहद करीब है गृह मंत्रालय, जहां हुआ धमाका
गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है. गृह मंत्रालय के निकट ही काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है और यह इलाका अति सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है. प्रवक्ता ने यह उल्लेख नहीं किया कि क्या मस्जिद मंत्रालय की इमारत के भीतर स्थित है या इसके निकट.
अबतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली
गृह मंत्रालय की मस्जिद में हुए विस्फोट के पीछे किसका हाथ है. इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि हमले की जांच जारी है. अबतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










