ePaper

अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 20 की मौत, 40 घायल

Updated at : 18 Aug 2022 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 20 की मौत,
40 घायल

Kabul: Smoke rises from a deadly explosion outside the airport in Kabul, Afghanistan, Thursday, Aug. 26, 2021. Two suicide bombers and gunmen have targeted crowds massing near the Kabul airport, in the waning days of a massive airlift that has drawn thousands of people seeking to flee the Taliban takeover of Afghanistan. AP/PTIPhoto(AP08_26_2021_000210A)

Kabul Blast : अभी तक हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक आत्मघाती हमलावर ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां धमाका किया.

विज्ञापन

Kabul Blast In Mosque: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुए बम विस्फोट में मुख्य मौलवी समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी है. इस धमाके में 40 अन्‍य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

अभी तक हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक आत्मघाती हमलावर ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां धमाका किया. पीटीआई खबर के अनुसार नाम न बताने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी मुल्ला अमीर मोहम्मद काबुली थे. उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. काबुल में इतालवी आपातकालीन अस्पताल ने कहा कि पांच बच्चों सहित कम से कम 27 घायल नागरिकों को घटनास्थल से यहां लाया गया था.


मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि

काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने उत्तरी काबुल में एक मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने भी विस्फोट की निंदा की और कसम खाई कि ”इस तरह के अपराधों के अपराधियों को जल्द ही कठघरे में लाया जाएगा और उन्हें दंडित किया जाएगा.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola