पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोट,13 की मौत

Published at :03 Mar 2014 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोट,13 की मौत

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोटक से लदी एक कार में विस्फोट से नौ उग्रवादियों सहित 13 लोग मारे गए.लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दरवेश ने बताया कि शायद इस मामले में उग्रवादी अपने ही विस्फोटक से मारे गए. उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि कार आतंकी हमले के लिए तैयार की […]

विज्ञापन

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोटक से लदी एक कार में विस्फोट से नौ उग्रवादियों सहित 13 लोग मारे गए.लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दरवेश ने बताया कि शायद इस मामले में उग्रवादी अपने ही विस्फोटक से मारे गए. उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि कार आतंकी हमले के लिए तैयार की जा रही थी. बहरहाल, मामले की जांच जारी है.

उन्होने आज बताया कि मारे गए लोगों में नौ उग्रवादी, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं जो पास ही थे. दरवेश ने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया. जिस इलाके में विस्फोट हुआ, वहां तालिबान की पकड़ है और इस इलाके में दावे की स्वतंत्र पुष्टि के लिए पत्रकारों का जाना भी खतरे से खाली नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola