वर्ष 2016 तक अंतरिक्ष में मालवाहक जहाज भेजेगा चीन

बीजिंग:चीन वर्ष 2016 तक अपने अंतरिक्ष केंद्र तियांगांग-2 को सेवा मुहैया कराने के लिए अंतरिक्ष में मालवाहक जहाज भेजने की योजना बना रहा है. यह जानकारी रविवार को एक चीनी वैज्ञानिक ने दी. चीन के अंतरिक्ष में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य योजनाकार झोउ जियानपिंग ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इस मालवाहक […]
बीजिंग:चीन वर्ष 2016 तक अपने अंतरिक्ष केंद्र तियांगांग-2 को सेवा मुहैया कराने के लिए अंतरिक्ष में मालवाहक जहाज भेजने की योजना बना रहा है. यह जानकारी रविवार को एक चीनी वैज्ञानिक ने दी. चीन के अंतरिक्ष में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य योजनाकार झोउ जियानपिंग ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इस मालवाहक जहाज का नाम ‘तियानझोउ’ या ‘स्वर्ग का पोत’ रखा गया है.
इसे ‘लांग मार्च – 7’ रॉकेट के जरिये भेजा जायेगा. मालवाहक परिचालन प्रणाली चीन की महत्वपूर्ण तकनीक है जिसके जरिये सामान और प्रणोदकों की आपूर्ति की जाती है और यह निश्चित रूप से उनके स्वयं के स्पेस स्टेशन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. तियांगगांग – 1 चीन का पहला अंतरिक्ष प्रयोगशाला और लक्ष्य की परिक्रमा करने वाली तकनीक था. इसे 29 सिंतबर 2011 को कक्षा में भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










