हेजल ने यूक्रेन पर अपने रुसी समकक्ष से बात की

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेजल ने अपने रुसी समकक्ष सज्रेई शोयगु से फोन पर बात की और यूक्रेन में रुस की सेना के ‘हस्तक्षेप’ को लेकर ‘गहरी चिंता’ जाहिर की. पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कल एक बयान में कहा ‘‘हेजल ने यूक्रेन में रुस के सैन्य हस्तक्षेप को […]
वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेजल ने अपने रुसी समकक्ष सज्रेई शोयगु से फोन पर बात की और यूक्रेन में रुस की सेना के ‘हस्तक्षेप’ को लेकर ‘गहरी चिंता’ जाहिर की. पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कल एक बयान में कहा ‘‘हेजल ने यूक्रेन में रुस के सैन्य हस्तक्षेप को लेकर गहरी चिंता जताई.’’
बातचीन के दौरान हेजल ने शोयगु को याद दिलाया कि ये सैन्य गतिविधियां रुस की अंतरराष्ट्रीय संधि संबंधी प्रतिबद्धता के प्रतिकूल हैं जिसमें साफ कहा गया है कि वह (रुस) यूक्रेन की संप्रभुता और भूभागीय अखंडता का सम्मान करेगा. किर्बी के अनुसार, हेजल ने जोर दिया कि अगर जमीनी हकीकत नहीं बदलती है तो रुस पर क्षेत्र में अस्थिरता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग थलग होने का खतरा है और साथ ही ऐसा तनाव बढ़ेगा जिससे यूरोप और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










