पाकिस्तानी अदालत ने अकमल को 11 मार्च के लिये समन भेजा

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने आज टेस्ट क्रिकेटर उमर अकमल को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से झगड़ा करने के मामले में 11 मार्च को पेश होने को कहा है. अकमल के वकील ने बताया कि अतिरिक्त और सत्र न्यायाधीश इम्तियाज नूर ने आज कहा कि अकमल अदालत के समक्ष पेश […]
लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने आज टेस्ट क्रिकेटर उमर अकमल को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से झगड़ा करने के मामले में 11 मार्च को पेश होने को कहा है.
अकमल के वकील ने बताया कि अतिरिक्त और सत्र न्यायाधीश इम्तियाज नूर ने आज कहा कि अकमल अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सके थे क्योंकि वह मौजूदा एशिया कप के लिये पाकिस्तान की वनडे टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर हैं.न्यायाधीश ने सुनवाई 11 मार्च तक स्थगित कर दी है और आदेश दिया है कि अकमल को अगली सुनवाई पर अदालत के समक्ष पेश होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










