आय के पुनर्वितरण वृद्धि के लिए अच्छा : आईएमएफ

Published at :27 Feb 2014 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
आय के पुनर्वितरण वृद्धि के लिए अच्छा : आईएमएफ

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( आईएमएफ ) ने आय में असमानता के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आय के पुनर्वितरण की कोशिश से आर्थिक वृद्धि मजबूत होगी. गरीब और अमीर के बीच फर्क पर अमेरिकी से लेकर ब्राजील और थाइलैंड तक में हो रही बहस में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( आईएमएफ ) ने आय में असमानता के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आय के पुनर्वितरण की कोशिश से आर्थिक वृद्धि मजबूत होगी.

गरीब और अमीर के बीच फर्क पर अमेरिकी से लेकर ब्राजील और थाइलैंड तक में हो रही बहस में शामिल होते हुए आईएमएफ के अर्थशास्त्रियों ने कल कहा कि आम तौर पर सहमति है कि असमानता से आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा मिल सकता है.लेकिन आय पुनर्वितरण से वृद्धि प्रभावित होगी या इसे मदद मिलेगी ? यह सवाल तीन अर्थशास्त्रियों – जोनाथन ऑस्टरी, एंड्रयू बर्ग और शैरेलैंबोस सांगरिदेस ने कही.

उन्होंने कहा कि इसका जवाब है कि इससे सिर्फ फायदा होगा तब भी जबकि कर और हस्तांतरण के मामले में अर्थव्यवस्था को शुरुआती नुकसान होगा, जिसका लक्ष्य होगा आय के अंतराल को पाटना है.

उन्होंने अपनी अनुसंधान रपट ‘पुनर्वितरण, असामनता और वृद्धि’ और ब्लाग पर लिखी टिप्पणी में कहा ‘‘इन मामलों पर बहुत विवाद हो रहा है, लेकिन हमें इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए कि असमानता वृद्धि के लिए, असमानता से अधिक बुरी नहीं होगी.’’ उन्होंने कहा ‘‘समानता की बढ़ाने की कोशिश से वस्तुत: वृद्धि में मदद मिलेगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola