यूक्रेन को वित्तीय मदद देने के विकल्पों पर गौर कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका यूक्रेन को वित्तीय मदद देने के विकल्पों पर गौर कर रहा है लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा, ‘‘अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक रुप से मदद देने के लिए लोन गारंटी समेत कई विकल्पों पर गौर कर रहा है. लेकिन […]
वाशिंगटन : अमेरिका यूक्रेन को वित्तीय मदद देने के विकल्पों पर गौर कर रहा है लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा, ‘‘अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक रुप से मदद देने के लिए लोन गारंटी समेत कई विकल्पों पर गौर कर रहा है. लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और अगला कदम बहु-दलीय, तकनीकी सरकार बनाने का है.’’
साकी ने कहा, ‘‘एक बार सरकार बन जाती है तो हम द्विपक्षीय व बहुपक्षीय साङोदारों के साथ तालमेल बैठाते हुए उन तत्कालिक कदमों को उठाना शुरु करेंगे, जो एक आईएमएफ पैकेज की जगह ले सकेंगे.’’इसी बीच व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नस्ट ने कहा कि यूक्रेन के नेता देश में व्यवस्था, स्थायित्व और एकता की बहाली के लिए मई में होने वाले चुनावों की तैयारी कर रहे हैं और अमेरिका एक समावेशी और सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली बहुदलीय सरकार बनाने के यूक्रेन के नेताओं के प्रयासों का समर्थन करता है.
उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ ही अमेरिका यूक्रेन और इस क्षेत्र के सभी पक्षों से अपील करता है कि वे देश में सामंजस्य बैठाने, राजनैतिक व आर्थिक सेहत बहाल करने में सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










