अमेरिका में लगेगी भारतीय-अमेरिकियों की कहानी बयां करने वाली प्रदर्शनी

वाशिंगटन:अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संग्रहालय में कल अपनी तरह की एक ऐसी पहली प्रदर्शनी लगेगी जिसमें भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत इतिहास और उनकी ‘‘बाहर से आए विदेशियों’’ से अमेरिका के भविष्य के ‘‘चेहरे एवं आवाज’’ बनने तक की 200 वर्ष से अधिक लंबी यात्र को दर्शाया जाएगा. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रति समझ को गहरा करने के […]
वाशिंगटन:अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संग्रहालय में कल अपनी तरह की एक ऐसी पहली प्रदर्शनी लगेगी जिसमें भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत इतिहास और उनकी ‘‘बाहर से आए विदेशियों’’ से अमेरिका के भविष्य के ‘‘चेहरे एवं आवाज’’ बनने तक की 200 वर्ष से अधिक लंबी यात्र को दर्शाया जाएगा.
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रति समझ को गहरा करने के लिए स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूट के नेशनल म्यूजियम ऑफ हिस्टरी में ‘‘बियोंड बॉलीवुड: इंडियन अमेरिकन्स शेप द नेशन’’ नाम से प्रदर्शनी लगेगी.
इस प्रदर्शनी में भारतीय-अमेरिकी नईम खान द्वारा डिजाइन की गई वह पोशाक दिखाई जाएगी जिसे प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पहना था. इसके अलावा इस प्रदर्शनी में 1985 में पहले भारतीय-अमेरिकी विजेता को दी गई राष्ट्रीय स्पेलिंग बी ट्राफी और 2004 में ओलंपिक के दौरान जिम्नास्टिक में मोहिनी भारद्वाज द्वारा जीता गया रजत पदक भी प्रदर्शित किया जाएगा.
स्मिथसोनियन एशियन पैसिफिक अमेरिकन सेंटर के निदेशक कोनराड एनजी ने कहा , ‘‘यह इस प्रदर्शनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं. हमें उम्मीद है कि यह पीढ़ियों को रोमांचित एवं प्रेरित करेगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










