महिला कैदियों को सिगरेट और शराब देकर हो रहा है उनका यौन शोषण

लंदन : ब्रिटेन में एक रिपोर्ट वहां की जेलों में महिलाओं की खराब स्थिति को बयां करती है. एक रिपोर्ट के हवाले से यह कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में महिला कैदियों को जेल के कर्मचारी शराब और सिगरेट जैसी चीजों के बदले उन्हें सेक्स के लिए मजबूर करते हैं. इस […]
लंदन : ब्रिटेन में एक रिपोर्ट वहां की जेलों में महिलाओं की खराब स्थिति को बयां करती है. एक रिपोर्ट के हवाले से यह कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में महिला कैदियों को जेल के कर्मचारी शराब और सिगरेट जैसी चीजों के बदले उन्हें सेक्स के लिए मजबूर करते हैं. इस रिपोर्ट को जेल में सेक्स विषय पर बने आयोग ने प्रकाशित किया है. आयोग का गठन समाजसेवी संस्था हॉवर्ड लीग फॉर पीनल रिफॉर्म ने किया था.
इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि ब्रिटेन की जेलों में महिलाएं असुरक्षित हैं और पुरुषों की तुलना में उनके हिंसा या यौन शोषण का शिकार होने की आशंका अधिक है. यह इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में सेक्स को लेकर की गई अपनी तरह की पहली समीक्षा है. जेल में चल रहे इस घिनौने अपराध के बाद एचआईवी जैसे यौन संक्रमण से होने वाली बीमारियों के जेल में दाखिल होने की संभावना अधिक होती है.
अपनी सिफ़ारिशों में इस आयोग ने कहा है कि महिला क़ैदियों के साथ काम कर रहे कर्मचारियों को खास प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की ज़रूरत है ताकि वो महिलाओं का फायदा उठाने की बजाए उनकी मदद कर सके. इस आयोग के अध्यक्ष क्रिस शेफ़ील्ड ने कहा कि जेल में महिलाएं ख़ासतौर पर असुरक्षित हैं और पुरुषों की तुलना में उनके हिंसा या यौन शोषण का शिकार होने की आशंका अधिक है. वहीं जेल के प्रवक्ता का कहना है कि जेल में यौन शोषण की जिन घटनाओं का वर्णन इन रिपोर्ट में किया गया है वो दुर्लभ हैं. उन्होंने इस मामले की जांच की बात कही है और कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










