अजीज ने अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए अमेरिकी अधिकारियों से की मुलाकात

वाशिंगटन : अमेरिका और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में शांति और सुलह समझौते की प्रक्रिया को अपना समर्थन मजबूत करने के अपने प्रयासों के तहत पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की और 2014 के बाद के युद्ध पीड़ित देश के हालात पर चर्चा की. अमेरिका पाक सामरिक वार्ता […]
वाशिंगटन : अमेरिका और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में शांति और सुलह समझौते की प्रक्रिया को अपना समर्थन मजबूत करने के अपने प्रयासों के तहत पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की और 2014 के बाद के युद्ध पीड़ित देश के हालात पर चर्चा की.
अमेरिका पाक सामरिक वार्ता में भाग लेने के लिए इस समय अमेरिका में मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार अजीज ने कल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस से मुलाकात की। उन्होंने पेंटागन में रक्षा मंत्री चक हेगल के साथ भी बैठक की.
इन बैठकों में वर्ष 2014 के बाद के अफगानिस्तान के हालात , आतंकवाद से मुकाबला , चरमपंथ और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता जैसे मुद्दों को उठाया गया.
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने अजीज और राइस के बीच हुई मुलाकात के बाद बताया, ‘‘ बैठक के दौरान , दोनों नेताओं ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दोहराया और स्थिर, सुरक्षित तथा समृद्ध पाकिस्तान में साझा हितों को आगे बढ़ाने पर सहमति जतायी। ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










