बोले मुनव्वर,ओसामा लोगों के दिलों में रहते हैं

Published at :29 Jan 2014 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
बोले मुनव्वर,ओसामा लोगों के दिलों में रहते हैं

इस्लामाबाद: ओसामा बिन लादेन जैसे लोग कभी नहीं मरते, बल्कि लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं और ‘संघर्ष का प्रतीक’ बन जाते हैं. यह कहना पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मुनव्वर हसन का है. अफगानिस्तान पर आयोजित एक संगोष्ठि में हसन ने कहा कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन लोगों के दिलों में रहते हैं […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: ओसामा बिन लादेन जैसे लोग कभी नहीं मरते, बल्कि लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं और ‘संघर्ष का प्रतीक’ बन जाते हैं. यह कहना पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मुनव्वर हसन का है. अफगानिस्तान पर आयोजित एक संगोष्ठि में हसन ने कहा कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन लोगों के दिलों में रहते हैं ऐसे लोग कभी मरते नहीं. उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से निकलने को लेकर परेशान है, क्योंकि उसे डर है कि ओसामा ‘जिंदा वापस लौट सकता है.’

अमेरिका के विशेष सुरक्षा दस्ते सील ने मई, 2011 में ओसामा को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया था. यह कोई पहला मौका नहीं है जब हसन ने विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने पिछले साल नवंबर में सैन्य कार्रवाई में मारे गए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सरगना हकीमुल्ला महसूद को शहीद करार दिया था. इसको लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola