बिलावल ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान

Published at :28 Jan 2014 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिलावल ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने आज तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आह्वान किया. उधर सरकार देश में आतंकवाद की समस्या से निपटने के विकल्पों पर विचार कर रही है. हाल ही में पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ आवाज बुलंद कर परेशानियां मोल लेने वाले बिलावल ने कहा कि देश […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने आज तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आह्वान किया. उधर सरकार देश में आतंकवाद की समस्या से निपटने के विकल्पों पर विचार कर रही है. हाल ही में पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ आवाज बुलंद कर परेशानियां मोल लेने वाले बिलावल ने कहा कि देश आतंकवादियों के साथ बातचीत के विकल्प से परेशान हो चुका है और अब सैन्य कार्रवाई की जरुरत है.

भुट्टो परिवार के 25 वर्षीय वारिस बिलावल ने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वार्ता हमेशा एक विकल्प रहा है लेकिन हमें मजबूत स्थिति बनानी होगी। आप एक मजबूत स्थिति से किस प्रकार बात करेंगे ? आपको उन्हें युद्ध के मैदान में परास्त करना होगा.

वे हमसे लड़ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी समूहों द्वारा पेश की गयी चुनौतियों के खिलाफ उठ खड़े होने का समय है.उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब यहां इस बात की पुरजोर अटकलें लगायी जा रही हैं कि आतंकवादी समूहों , विशेषकर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान की संभावना है. पाकिस्तानी वायुसेना ने पिछले सप्ताह उत्तरी वजीरिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी की थी जो तालिबान और अल कायदा तत्वों का गढ़ माना जाता है. वायुसेना के इन हमलों ने बहुत लोगों को हैरत में डाल दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola