इंडोनेशिया में भूस्खलन : 19 ग्रामीणों की मौत, 10 लापता

Published at :28 Jan 2014 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूस्खलन : 19 ग्रामीणों की मौत, 10 लापता

जकार्ता : इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भीषण वर्षा से होने वाले दो भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लापता हैं. राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि पूर्व जावा के जोमबांग जिले के मेकारसारी गांम में पांच घर भूस्खलन से पहाड़ियों से […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भीषण वर्षा से होने वाले दो भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लापता हैं. राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि पूर्व जावा के जोमबांग जिले के मेकारसारी गांम में पांच घर भूस्खलन से पहाड़ियों से आने वाली कीचड़ में दब गए.

नुगरोहो ने बताया कि बचावकर्ताओं ने कीचड़ के ढेर से सात शव निकाले हैं और अब भी 10 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे मलबे के नीचे दब गए हैं.उन्होंने बताया कि उपकरणों की कमी से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है. टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी, सैनिक और निवासी अपने हाथों और फावड़ों से मलबा हटा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola