अधिकारियों ने बताया, मैक्सिको में एच1एन1 फ्लू से 123 लोगों की मौत

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में एच1एन1 फ्लू और उससे मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इस साल अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी है.वर्ष 2009 में यहां इस बीमारी का प्रकोप फैला था. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल एक जनवरी से 23 जनवरी तक फ्लू के वायरस वाले 1,261 […]
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में एच1एन1 फ्लू और उससे मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इस साल अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल एक जनवरी से 23 जनवरी तक फ्लू के वायरस वाले 1,261 मामलों की पुष्टि हुई और 123 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में इस बीमारी ने 1,479 लोगों की जान ली थी तब 70,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी.
लोग अब तक साल 2009 को नहीं भूल पाए हैं और यही वजह है कि इससे बचाव के लिए टीका लगवाने की खातिर मैक्सिको सिटी के सबवे स्टेशनों में लगाए गए टीका केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










