‘भारत पाक संबंधों में सुधार से बढ़ी क्षेत्रीय स्थिरता’

Published at :28 Jan 2014 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
‘भारत पाक संबंधों में सुधार से बढ़ी क्षेत्रीय स्थिरता’

वॉशिंगटन : अमेरिका और पाकिस्तान ने कहा है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में सुधार से क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं.कल यहां संपन्न अमेरिका पाक रणनीतिक वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका और पाकिस्तान ने कहा है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में सुधार से क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं.कल यहां संपन्न अमेरिका पाक रणनीतिक वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार की बात स्वीकार की.

संयुक्त बयान में कहा गया है ‘‘केरी और अजीज ने पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से स्थिरता और समृद्धि के लिए संभावना की बात स्वीकारी। संबंधों में सुधार से सीमा के दोनों ओर के नागरिकों को लाभ होगा.’’आगे बयान में कहा गया है ‘‘संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान और भारत द्वारा उठाए गए कदमों सहित शांतिपूर्ण पड़ोस के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दूरदर्शिता और क्षेत्र के लोगों के आर्थिक विकास के लिए प्रयासों का अमेरिका स्वागत करता है.’’ अमेरिका के साथ वार्ता के लिए अजीज एक उच्च स्तरीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं. मंगलवार को उनकी मुलाकात व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजैन राइस के साथ तय है.

दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में सुलह सहमति की प्रक्रिया के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। सुलह सहमति की प्रक्रिया को उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola