इराक में बम विस्फोट,12 लोगों की मौत

बगदाद: बगदाद और आसपास के इलाकों में आज हुए बम विस्फोटों में एक सैनिक और उसके पूरे परिवार सहित 12 लोगों की मौत हो गई.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद से करीब 90 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुकदादिया में एक सैनिक के मकान को निशाना बनाकर दो विस्फोट किए गए. इन विस्फोटों में सैनिक, उनकी […]
बगदाद: बगदाद और आसपास के इलाकों में आज हुए बम विस्फोटों में एक सैनिक और उसके पूरे परिवार सहित 12 लोगों की मौत हो गई.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद से करीब 90 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुकदादिया में एक सैनिक के मकान को निशाना बनाकर दो विस्फोट किए गए. इन विस्फोटों में सैनिक, उनकी पत्नी, दो पुत्रियों और दो पुत्रों की मौत हो गई.
हमले में पूरा मकान नष्ट हो गया. हमले के वक्त परिवार सो रहा था.
अस्पताल के अधिकारियों ने सभी हमलों में हुई मौतों की पुष्टि की है. सभी अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने का अधिकार प्राप्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










