राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के लिए भारत का 1 लाख डॉलर का योगदान

Published at :25 Jan 2014 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के लिए भारत का 1 लाख डॉलर का योगदान

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के संयुक्त कार्यालय के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने वर्ष 2012-13 के लिए राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के संयुक्त कार्यालय के लिए भारत की ओर से यह योगदान एक लाख डॉलर के चेक […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के संयुक्त कार्यालय के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने वर्ष 2012-13 के लिए राष्ट्रमंडल स्थायी अभियान के संयुक्त कार्यालय के लिए भारत की ओर से यह योगदान एक लाख डॉलर के चेक के जरिए दिया.भारतीय मिशन की ओर से प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने यह चेक कल संयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ सलाहकार माइकल मिशेल को सौंपा.इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में सुलेमान द्वीपसमूह के स्थायी प्रतिनिधि कॉलिन बेक भी मौजूद थे.

राष्ट्रमंडल स्थायी अभियानों के लिए समर्पित यह संयुक्त कार्यालय छोटे राष्ट्रमंडल देशों को न्यूयॉर्क में कम दरों पर कार्यालय की जगह उपलब्ध करवाता है ताकि वे न्यूयॉर्क में अपनी मौजूदगी बनाए रख सकें, संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संस्थाओं से पूरी तरह संपर्क में रहे और अंतरराष्ट्रीय निर्णय प्रक्रियाओं में भाग ले सकें.राष्ट्रमंडल स्थायी अभियानों के लिए यह संयुक्त कार्यालय अफ्रीका, एशिया, प्रशांत और कैरिबियन के छोटेछोटे देशों से बना है.

इस कार्यालय में 11 मिशनों के लिए जगह है. फिलहाल यहां मालदीव, सुलेमान द्वीपसमूह समेत कुल 10 देशों के मिशन हैं.राष्ट्रमंडलीय सचिवालय की वेबसाइट के अनुसार, इस कार्यालय को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साइप्रस, भारत, मलेशिया, माल्टा, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, सिंगापुर, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडलीय सचिवालय की ओर से वित्तीय मदद दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola