इंडोनेशिया के जावा में 6 1 तीव्रता का भूकंप

Published at :25 Jan 2014 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया के जावा में 6  1 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता : इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आज 6 1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे स्थानीय लोगों में आतंक फैल गया और वे अपने घरों को छोड़ छोड़कर खुले मैदानों में आ गए. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह खबर दी है.भूकंप के मुख्य केंद्र के समीप अदीपाला शहर में लोगों ने बताया कि उन्होंने […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आज 6 1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे स्थानीय लोगों में आतंक फैल गया और वे अपने घरों को छोड़ छोड़कर खुले मैदानों में आ गए. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह खबर दी है.भूकंप के मुख्य केंद्र के समीप अदीपाला शहर में लोगों ने बताया कि उन्होंने 20 सेकेंड तक जमीन को हिलता हुआ महसूस किया. भूकंप दक्षिणी जावा तट के समीप आया था.

एक फूल विक्रेता आस्त्री ने अपनी फूलों की दुकान से फोन पर एएफपी को बताया, ‘‘ हम सड़कों की ओर भागे जहां बहुत से लोग जमा थे.’’उन्होंने बताया, लेकिन इससे यहां आसपास किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और हम अपने अपने काम पर लौट गए हैं.’’यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर आया.इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया कि इससे सुनामी का किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है तथा तत्काल किसी प्रकार के नुकसान की भी सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola