चीन ने अवैध निगरानी के आरोप में 800 लोगों को लिया हिरासत में

Published at :25 Jan 2014 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने अवैध निगरानी के आरोप में 800 लोगों को लिया हिरासत में

बीजिंग : चीन में निगरानी के लिए अवैध वायरटैपिंग और फोटोग्राफी उपकरण बनाने, बेचने और इस्तेमाल करने के संदिग्ध 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. लोक सुरक्षा मंत्रलय ने बताया कि 14 प्रांतीय क्षेत्रों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों के जरिए 13 निर्माण केंद्रों को नष्ट कर दिया गया और इस कार्रवाई […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में निगरानी के लिए अवैध वायरटैपिंग और फोटोग्राफी उपकरण बनाने, बेचने और इस्तेमाल करने के संदिग्ध 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

लोक सुरक्षा मंत्रलय ने बताया कि 14 प्रांतीय क्षेत्रों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों के जरिए 13 निर्माण केंद्रों को नष्ट कर दिया गया और इस कार्रवाई में अवैध वायरटैपिंग उपकरणों से संबद्ध 67 समूहों का पर्दाफाश किया.पुलिस ने ब्लैकमेल, अपहरण, अवैध हिरासत और अन्य अपराधों में वायरटैपिंग के इस्तेमाल से जुड़े 1550 से ज्यादा मामले का खुलासा किया है.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक ट्रैकिंग, पॉजिशनिंग, फोटोग्राफी और रिकार्डिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले 15,000 से ज्यादा उपकरणों को जब्त किया गया है.एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन उपकरणों से सामाजिक स्थिरता और लोगों के वैधानिक हक पर खतरा पैदा हुआ. पुलिस आगे भी इस तरह का अभियान चलाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola