अगले सप्ताह भारत आएंगी फ्रांस की प्रथम महिला

पेरिस: राष्ट्रपति फ्रैंसवा ओलोंद और एक अभिनेत्री की प्रेम कहानी के बाहर आने के बाद फ्रांस की प्रथम महिला वलेरी ट्रायविलर अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर भारत जाएंगी. वेलरी एक परमार्थ कार्य संबंधी यात्रा के लिए अगले सप्ताह भारत जा रही हैं. ओलोंद और 41 वर्षीय फ्रांसिसी अभिनेत्री जुल गायेत के प्रेम संबंधों के बारे […]
पेरिस: राष्ट्रपति फ्रैंसवा ओलोंद और एक अभिनेत्री की प्रेम कहानी के बाहर आने के बाद फ्रांस की प्रथम महिला वलेरी ट्रायविलर अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर भारत जाएंगी. वेलरी एक परमार्थ कार्य संबंधी यात्रा के लिए अगले सप्ताह भारत जा रही हैं. ओलोंद और 41 वर्षीय फ्रांसिसी अभिनेत्री जुल गायेत के प्रेम संबंधों के बारे में मीडिया में खबरें आने के बाद वेलरी करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रही थीं. उसके बाद से ही वह पेरिस के बाहर स्थित एक आवास में रह रही हैं.
‘फ्रेंच रिलीफ ऑर्गनाइजेशन एक्शन अगेंस्ट हंगर :एसीएफ’ की ओर से आयोजित दो दिवसीय यात्रा पर वेलरी सोमवार को मुंबई जाएंगी. इस पूरी यात्रा का इंतजाम एक परमार्थ संस्था ने किया है जिसे ज्यादातर धन अपने निजी भारतीय सहयोगियों से मिलता है.
वह कुपोषण ग्रस्त बच्चों के लिए चलने वाले अस्पताल में जाएंगी. दोपहर में वह स्थानीय उद्योगपतियों की पत्नियों के साथ भोजन करेंगी और रात में ताज महल होटल में आयोजित एक परमार्थ गाला में भाग लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










