भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मनिर्माता पर वित्तीय धोखाधड़ी का अभियोग

न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर वृत्तचित्र का निर्माण करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता दिनेश डिसूजा पर संघीय चुनाव प्रचार वित्त कानून का उल्लंघन करने का अभियोग लगाया गया है. भारत में जन्मे मेनहट्टन के अभियोजक प्रीत भरारा ने बताया कि सेन डियागो, कैलिफोर्निया के फिल्म निर्माता डिसूजा पर 2012 में […]
न्यूयार्क : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर वृत्तचित्र का निर्माण करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता दिनेश डिसूजा पर संघीय चुनाव प्रचार वित्त कानून का उल्लंघन करने का अभियोग लगाया गया है.
भारत में जन्मे मेनहट्टन के अभियोजक प्रीत भरारा ने बताया कि सेन डियागो, कैलिफोर्निया के फिल्म निर्माता डिसूजा पर 2012 में अमेरिकी सीनेट के एक उम्मीदवार को 20,000 अमेरिकी डालर चुनाव प्रचार अभियान के लिये अवैध तरीके से उपलब्ध कराने का अभियोग लगाया गया है. इसमें अधिकतम दो वर्ष जेल की सजा का प्रावधान है.
न्यूयार्क स्थित किंग्स कालेज के पूर्व अध्यक्ष डिसूजा को आज मुकदमे के लिये मेनहटट्न के जिला न्यायाधीश रिचर्ड बर्मन की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










