सीरिया शांति सम्मेलन के लिए ईरान को आमंत्रित किया गया: बान

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि सीरिया में तीन साल से जारी युद्ध के खात्मे के प्रयासों में एक ‘‘सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका’’ निभाने के ईरान के वादे के बाद उसे इस हफ्ते होने वाले सीरिया शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया. बान ने […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि सीरिया में तीन साल से जारी युद्ध के खात्मे के प्रयासों में एक ‘‘सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका’’ निभाने के ईरान के वादे के बाद उसे इस हफ्ते होने वाले सीरिया शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया.
बान ने कल कहा कि ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ के साथ गहन वार्ता के बाद उन्होंने ईरान को बाद में आमंत्रित किया और जरीफ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गए.
राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और विपक्ष के बीच शुक्रवार को जिनीवा में बातचीत शुरु होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










