पाक सेना के काफिले पर हमला, 22 सैनिकों की मौत

Published at :19 Jan 2014 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाक सेना के काफिले पर हमला, 22 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तनावग्रस्त उत्तर-पश्चिम में सेना के एक काफिले पर बम विस्फोट से हुए हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 22 सैनिक मारे गये हैं और 25 अन्य घायल हो गये हैं. बन्नू मीरानशाह मार्ग पर बन्नू में रजमाक गेट पर आमंदी चौक के पास यह विस्फोट रिमोट से किया गया. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तनावग्रस्त उत्तर-पश्चिम में सेना के एक काफिले पर बम विस्फोट से हुए हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 22 सैनिक मारे गये हैं और 25 अन्य घायल हो गये हैं. बन्नू मीरानशाह मार्ग पर बन्नू में रजमाक गेट पर आमंदी चौक के पास यह विस्फोट रिमोट से किया गया. विस्फोट में 22 सैनिक मारे गये. सेना का एक काफिला उत्तरी वजीरिस्तान जा रहा था.

सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. जबकि बचाव और राहत कार्य जारी हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बन्नू अर्द्धस्वायत्त वजीरिस्तान के कबाइली क्षेत्र से 150 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम पेशावर में स्थित है.शहर में आम तौर पर इस तरह के हमले होते रहते हैं और अप्रैल 2012 में यहां की केंद्रीय जेल से 384 कैदी भाग निकले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola