पूर्वी लीबिया में बंदूकधारियों ने दो इतालवी नागरिकों को अगवा किया

Published at :19 Jan 2014 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी लीबिया में बंदूकधारियों ने दो इतालवी नागरिकों को अगवा किया

त्रिपोली : पूर्वी लीबिया में एक दूरसंचार कंपनी में काम करने वाले दो इतालवी नागरिकों को बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया. सरकारी समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी.इतालवी नागरिकों के चालक ने समाचार एजेंसी को उनके अगवा किए जाने का ब्यौरा दिया. समाचार एजेंसी ने चालक का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार […]

विज्ञापन

त्रिपोली : पूर्वी लीबिया में एक दूरसंचार कंपनी में काम करने वाले दो इतालवी नागरिकों को बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया. सरकारी समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी.इतालवी नागरिकों के चालक ने समाचार एजेंसी को उनके अगवा किए जाने का ब्यौरा दिया.

समाचार एजेंसी ने चालक का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार को पूर्वी शहर दर्ना और तोबरक के बीच की सड़क पर नकाबपोश बंदूकधारियों ने इतालवी नागरिकों को बंदूक दिखाकर गाड़ी से बाहर निकाल लिया. उनके एक सहकर्मी ने एजेंसी को बताया कि अगवा किए गए इतालवी नागरिक एक निजी केबल कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी संचार मंत्रालय के लिए काम कर रही है.वर्ष 2011 के अंत तक लीबिया की केंद्र सरकार लगभग खत्म हो चुकी थी जिसके कारण वहां कुशल पुलिस बल और सेना का अभाव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola