भारत में मरीन की सुनवायी में अंतराष्ट्रीय मदद ले सकता है इटली

रोम: भारत की समुद्री सीमा में दो मछुआरों की हत्या के मामले में फंसे दो इतालवी मरीन के मामले में इटली ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’’ की मदद लेगा. यह बात प्रधानमंत्री एंरिको लेता ने कही. मरीन के खिलाफ लगी आतंकवाद-निरोधी कानून की धाराओं को खारिज करने के संबंध में दायर इटली की याचिका पर भारत में उच्चतम […]
रोम: भारत की समुद्री सीमा में दो मछुआरों की हत्या के मामले में फंसे दो इतालवी मरीन के मामले में इटली ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’’ की मदद लेगा. यह बात प्रधानमंत्री एंरिको लेता ने कही.
मरीन के खिलाफ लगी आतंकवाद-निरोधी कानून की धाराओं को खारिज करने के संबंध में दायर इटली की याचिका पर भारत में उच्चतम न्यायालय में जल्दी ही सुनवायी होनी है. सुनवायी से कुछ ही दिन पहले लेता का कहना है कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर एक इतालवी प्रतिनिधिमंडल को नयी दिल्ली भेजने की योजना बना रही है.
इतालवी संवाद समिति ‘एएनएसए’ की खबर के अनुसार, इटली के प्रधानमंत्री ने मरीन मसिमिलिआनो लातोरे और सल्वातोरे गिरोने के मामले को ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’’ पर उठाने की कसम खायी है. उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं बताया कि उनकी सरकार क्या कदम उठाने वाली है.
लेता ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में यूरोपीय संघ की ओर से मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










