सुचित्रा सेन सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की साक्षात मिसाल

Published at :18 Jan 2014 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
सुचित्रा  सेन सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की साक्षात मिसाल

लंदन: ब्रिटेन के शीर्ष अप्रवासी उद्योगपति लार्ड स्वाराज पॉल ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन को फिल्म जगत के लिये बड़ा नुकसान बताते हुये कहा कि वह सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की मिसाल थीं. लार्ड पॉल ने कहा कि ‘सुचित्रा सेन को केवल बंगाली फिल्म उद्योग में ही नहीं अंतर्राष्टरीय सिनेमा जगत में भी […]

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के शीर्ष अप्रवासी उद्योगपति लार्ड स्वाराज पॉल ने प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन को फिल्म जगत के लिये बड़ा नुकसान बताते हुये कहा कि वह सौंदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की मिसाल थीं.

लार्ड पॉल ने कहा कि ‘सुचित्रा सेन को केवल बंगाली फिल्म उद्योग में ही नहीं अंतर्राष्टरीय सिनेमा जगत में भी जाना जाता है. वह सरैदर्य, प्रतिभा और शिष्टता की साक्षात मिसाल थीं. उनकी सुंदर मुस्कान एवं आभा के लिये वह हमेशा लोगों के जेहन में बनी रहेंगी. ’

श्वसन तंत्र में संक्रमण के कारण तीन हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती 82 वर्षीय प्रसिद्ध अभिनेत्री सेन का कल कोलकाता में निधन हो गया. हृदयघात होने से उनका निधन हुआ.उन्होंने 50 से अधिक बांग्ला फिल्मों में अभिनय किया इनमें साथ पाके बंधा, अग्निपरीक्षा, सप्तपदी, और दीप ज्वाले जय प्रमुख हैं. इसके साथ ही हिन्दी फिल्म देवदास और आंधी में उनका अभिनय सराहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola