मेरे खिलाफ आरोप झूठे और निराधार : देवयानी खोबरागड़े

न्यूयॉर्क : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने आज कहा कि अमेरिकी अदालत में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे और निराधार’’ हैं तथा मामले में उनके और भारत सरकार द्वारा अपनाए गए रुख की ‘‘पुष्टि’’ हो जाएगी. देवयानी ने भारत रवाना होने के समय विमान में सवार होते हुए कहा, ‘‘मेरे खिलाफ आरोप झूठे और […]
न्यूयॉर्क : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े ने आज कहा कि अमेरिकी अदालत में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे और निराधार’’ हैं तथा मामले में उनके और भारत सरकार द्वारा अपनाए गए रुख की ‘‘पुष्टि’’ हो जाएगी.
देवयानी ने भारत रवाना होने के समय विमान में सवार होते हुए कहा, ‘‘मेरे खिलाफ आरोप झूठे और निराधार हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि वे गलत साबित होंगे.’’ देवयानी( 39 )ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगी कि इस घटना का कोई स्थाई असर उनके परिवार, खासकर बच्चों पर नहीं पड़े, जो अब भी अमेरिका में रह रहे हैं.
अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा ने कहा कि यदि वह राजनयिक छूट के बिना अमेरिका लौटती हैं तो उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा.
वर्ष 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी देवयानी को अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में गलत घोषणाएं करने के आरोप में 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें 250,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा किया गया था.गिरफ्तारी के बाद कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई थी और उन्हें अपराधियों के साथ बंद रखा गया था. इससे दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था और जवाबी कार्रवाई में भारत ने खास श्रेणी के अमेरिकी राजनयिकों के विशेषाधिकारों में कटौती कर दी थी.
देवयानी ने कहा, ‘‘मैं अपने मंत्री, विदेश मंलय में अपने सहकर्मियों तथा अन्य मंत्रालयों और विभागों, अपने पूरे राजनीतिक नेतृत्व, अपने मीडिया और अपने देश के स्त्री पुरुषों का धन्यवाद अदा करना चाहती हूं जो इस भयावह स्थिति में मेरे साथ खड़े रहे. हमारी सरकार और मेरे रुख की पुष्टि होगी. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










