परमाणु सामग्री सुरक्षा के मामले में भारत का स्थान पाकिस्तान और चीन से नीचे

Published at :09 Jan 2014 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
परमाणु सामग्री सुरक्षा के मामले में भारत का स्थान पाकिस्तान और चीन से नीचे

वाशिंगटन :वाशिंगटनविश्व में परमाणु सामग्री की कमजोर सुरक्षा वाले देशों की एक सूची में भारत को उसके परमाणु सम्पन्न पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन से भी नीचे रखा गया है. कल जारी ‘2014 न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव्स न्यूक्लियर मैटेरियल्स सिक्युरिटी इंडेक्स’ के अनुसार भारत को हथियारों में इस्तेमाल की जाने वाली परमाणु सामग्री वाले 25 देशों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन :वाशिंगटनविश्व में परमाणु सामग्री की कमजोर सुरक्षा वाले देशों की एक सूची में भारत को उसके परमाणु सम्पन्न पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन से भी नीचे रखा गया है.

कल जारी ‘2014 न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव्स न्यूक्लियर मैटेरियल्स सिक्युरिटी इंडेक्स’ के अनुसार भारत को हथियारों में इस्तेमाल की जाने वाली परमाणु सामग्री वाले 25 देशों में 23वें स्थान पर रखा गया है.

भारत को 100 अंकों में 41 अंक मिले। 2012 में मिले अंकों के हिसाब से इसमें एक अंक का सुधार हुआ है. चीन को 64 अंक मिले और वह 20वें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 46 अंकों के साथ 22वें स्थान पर है.

इन देशों को एक किलोग्राम या उससे अधिक परमाणु सामग्री वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में परमाणु सम्पन्न अन्य देश भी शामिल हैं.अमेरिकी थिंक टैंक ‘न्यूक्लियर थ्रेट इनीशिएटिव’ (एनटीआई )ने कहा कि यह सुधार आईएईए परमाणु सुरक्षा कोष में भारत का पहला योगदान प्रतिबिंबित करता है. ‘‘यद्यपि समग्र तौर पर भारत के अंक कम हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola