अंटार्कटिक में फंसे जहाज पर बचाव अभियान जल्द शुरु होने की उम्मीद: अधिकारी

Published at :02 Jan 2014 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
अंटार्कटिक में फंसे जहाज पर बचाव अभियान जल्द शुरु होने की उम्मीद: अधिकारी

सिडनी : अंटार्कटिक में मौसम सुधरने के साथ ही वहां फंसे एक रुसी जहाज के यात्रियों को एक चीनी हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने का एक जटिल अभियान जल्द शुरु होने की उम्मीद है. ऑस्टेलिया के समुद्री अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 52 यात्रियों और चालक दल के 22 सदस्यों को […]

विज्ञापन

सिडनी : अंटार्कटिक में मौसम सुधरने के साथ ही वहां फंसे एक रुसी जहाज के यात्रियों को एक चीनी हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने का एक जटिल अभियान जल्द शुरु होने की उम्मीद है.

ऑस्टेलिया के समुद्री अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 52 यात्रियों और चालक दल के 22 सदस्यों को ले जा रहा जहाज अकादेमिक शोकाल्सकी फ्रांसीसी आधार शिविर ड्यूमॉन्ट डुर्विले से सौ समुद्री मील पूर्व में 24 दिसंबर से ही बर्फ में फंसा है.

इस जहाज पर सवार यात्रियों को हेलिकॉप्टर के जरीए निकाले का प्रयास कल खराब मौसम की वजह से बंद करना पड़ा था.हालांकि आस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण :एएमएसए: ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि बचाव अभियान जल्द ही शुरु किया जा सकता है.एएमएसए ने कहा, ‘‘अकादेमिक शोकाल्सकी ने आरसीसी :बचाव समन्वय केंद्र: ऑस्टेलिया को सलाह दी है कि मौसम में सुधार हुआ है और बचाव अभियान जल्द ही शुरु किया जा सकता है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola