देवयानी के संयुक्त राष्ट्र में तबादले के आवेदन की समीक्षा जारी:अमेरिका

वाशिंगटन : वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के संयुक्त राष्ट्र में स्थानांतरण तथा उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाने संबंधी आवेदन की अमेरिका अभी भी समीक्षा कर रहा है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि आवेदन पर कब तक निर्णय किया जाएगा. विदेश विभाग […]
वाशिंगटन : वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के संयुक्त राष्ट्र में स्थानांतरण तथा उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी किए जाने संबंधी आवेदन की अमेरिका अभी भी समीक्षा कर रहा है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि आवेदन पर कब तक निर्णय किया जाएगा.
विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कल खोबरागड़े को पूर्ण राजनयिक का दर्जा दिए जाने के प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘इस पर अभी समीक्षा चल रही है. अभी हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि समीक्षा कब पूरी होगी.’’विदेश मंत्रालय को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र से उनका (खोबरागड़े का) आवेदन 20 दिसंबर को प्राप्त हुआ था. सामान्य तौर पर विदेश विभाग इस तरह के मामलों में शीघ्र निर्णय लेता है लेकिन इस बार अमेरिका अधिक समय ले रहा है.
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हम इसकी तुलना पूर्व के अनुरोधों से नहीं कर सकते क्योंकि हर अनुरोध का मूल्यांकन उसकी गुणवत्ता के अनुसार किया जाता है.’’खोबरागड़े को 12 दिसंबर को वीजा जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. तब वह न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में में उप महावाणिज्य दूत के रुप में नियुक्त थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










