पाक:ऑटो रिक्शा पर रखे बम में विस्फोट,दो की मौत

Published at :01 Jan 2014 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
पाक:ऑटो रिक्शा पर रखे बम में विस्फोट,दो की मौत

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को एक पुलिस चौकी के पास ऑटो रिक्शा पर रखे बम में विस्फोट होने से दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के चमकानी इलाके में हुआ. शुरुआती खबरों के मुताबिक इस वाहन में रखे भारी थैले में विस्फोट होने […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को एक पुलिस चौकी के पास ऑटो रिक्शा पर रखे बम में विस्फोट होने से दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के चमकानी इलाके में हुआ. शुरुआती खबरों के मुताबिक इस वाहन में रखे भारी थैले में विस्फोट होने से दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

विस्फोट के चलते आस पड़ोस की इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा जबकि विस्फोट में ऑटो रिक्शा और एक मोटरबाइक पूरी तरह से नष्ट हो गई. इस बीच बाबा साहेब दरगाह के बाहर एक बम विस्फोट हुआ हालांकि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola