नासा अंतरिक्ष से भेजेगा नववर्ष का शुभकामना संदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2013 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : नासा के अंतरिक्षयात्री नये साल की पूर्व संध्या पर न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर में एकत्र लोगों को अंतरिक्ष से शुभकामना संदेश भेजकर 2014 का स्वागत करेंगे. नासा ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध ‘टाइम्स स्कवायर न्यू ईयर ईव बॉल’ के नीचे लगे दोहरे एलईडी स्क्रीन लोगों को अंतरिक्ष से आने वाले इस विशेष शुभकामना संदेश […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : नासा के अंतरिक्षयात्री नये साल की पूर्व संध्या पर न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर में एकत्र लोगों को अंतरिक्ष से शुभकामना संदेश भेजकर 2014 का स्वागत करेंगे.
नासा ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध ‘टाइम्स स्कवायर न्यू ईयर ईव बॉल’ के नीचे लगे दोहरे एलईडी स्क्रीन लोगों को अंतरिक्ष से आने वाले इस विशेष शुभकामना संदेश का दीदार कराएगा. नासा के कई कार्यक्रम टाइम्स स्कवायर में प्रसारित किए जा रहे हैं. इसमें क्यूरोसिटी रोवर का मंगल पर उतरना भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










