भारत ने श्रीलंका में बनाए 10,000 मकान

Published at :31 Dec 2013 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंका में बनाए 10,000 मकान

कोलंबो : श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में आंतरिक रुप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए भारत सरकार ने इस साल 10,000 मकान बनाए हैं और अगले दो सालों में ऐसे 33,000 और मकान बनाए जाएंगे.स्थानीय भारतीय उच्चायोग ने आज कहा कि नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध करायी गयी धनराशि से संचालित इस आवासीय परियोजना […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में आंतरिक रुप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए भारत सरकार ने इस साल 10,000 मकान बनाए हैं और अगले दो सालों में ऐसे 33,000 और मकान बनाए जाएंगे.स्थानीय भारतीय उच्चायोग ने आज कहा कि नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध करायी गयी धनराशि से संचालित इस आवासीय परियोजना ने 2013 के दौरान अच्छी-खासी प्रगति की है.

एक बयान में कहा गया, ‘‘श्रीलंका सरकार से परामर्श कर चलायी जा रही भारतीय आवासीय परियोजना के दूसरे चरण, जिसके तहत उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में आईडीपी के लिए 43,000 आवासीय इकाइयों का निर्माण हो रहा है, ने 10,000 नए मकानों का लक्ष्य पूरा कर 2013 के दौरान अच्छी प्रगति की है.’’उच्चायोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 2014 के दौरान 16,000 और मकान बनने की उम्मीद है और बाकी 17,000 मकान 2015 में बनाए जाएंगे.पूर्वी प्रांत में आवासीय परियोजना मई में शुरु की गयी थी और अब तक 66 मकान पूरे कर लिए गए हैं जबकि 400 और मकान पूरे होने की कगार पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola