ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमले का किशोर पर लगा आरोप

Published at :31 Dec 2013 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमले का किशोर पर लगा आरोप

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में 20 वर्षीय एक भारतीय छात्र पर नृशंस हमला करने का आरोप एक किशोरवय लड़के पर लगाया गया है.मानराजविंदर सिंह को सिर में गंभीर चोट आने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को एक गिरोह ने उस पर छड़ी से हमला किया था. विक्टोरिया पुलिस के बयान के […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में 20 वर्षीय एक भारतीय छात्र पर नृशंस हमला करने का आरोप एक किशोरवय लड़के पर लगाया गया है.मानराजविंदर सिंह को सिर में गंभीर चोट आने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को एक गिरोह ने उस पर छड़ी से हमला किया था.

विक्टोरिया पुलिस के बयान के अनुसार 16 साल के लड़के पर गंभीर हमला करने का आरोप लगाया गया है और उसे हिरासत में भेज दिया गया है.बयान के अनुसार घटना की मीडिया कवरेज से सेंट अल्बान्स के इस किशोर की पहचान संरक्षण सेवा अधिकारी (पीएसओ) ने की। पीएसओ ने इस लड़के को मध्यरात्रि से कुछ पहले सनशाइन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया.

पुलिस ने साइनेहाम एवं एस्कोट वाले से 15 और 16 साल की आयु वाले दो अन्य किशोरों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. विक्टोरिया पुलिस पांच उन अन्य की तलाश कर रही है जिनके इस घटना में शामिल होने की बात मानी जा रही है.सिंह आस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए गया हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola