सुमात्रा पर ज्वालामुखी विस्फोट, 19 हजार इंडोनेशियाइयों ने किया पलायन

सिनाबंग (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया में पिछले कई महीनों से धधक रहे ज्वालामुखी के कारण 19 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घरबार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा है. इस सक्रिय ज्वालामुखी से रात के समय नौ बार लावा निकला. राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि पश्चिमी द्वीप सुमात्रा पर स्थित […]
सिनाबंग (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया में पिछले कई महीनों से धधक रहे ज्वालामुखी के कारण 19 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घरबार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा है. इस सक्रिय ज्वालामुखी से रात के समय नौ बार लावा निकला.
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि पश्चिमी द्वीप सुमात्रा पर स्थित सिनाबंग पर्वत के ज्वालामुखी में कल रात विस्फोट हुआ और चट्टानों के टुकड़े और राख निकलकर हवा में 7 हजार मीटर की उंचाई तक उड़ती देखी गयी.
उन्होंने कहा, सोमवार रात तक 19,126 लोग अपने घर छोड़कर चले गये हैं और हमें इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद है. नुग्रोहो ने कहा कि पुलिस और सैनिक इस खतरे के क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं. इनका काम उन लोगों को निकालना है, जो अपने घरों को छोड़कर नहीं जाना चाहते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










