शरीफ ने कहा, आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सरकार और सेना साथ

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि कराची या कबायली इलाकों में आतंकवाद का मुकाबला करने के मुद्दे पर सरकार और सेना एकसाथ हैं. शरीफ का बयान उत्तरी वजीरिस्तान में सेना की ओर से आरंभ किए गए अभियान की पृष्ठभूमि में आया है. प्रधानमंत्री आवास पर आतंकवाद विरोधी कानून की समीक्षा के […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि कराची या कबायली इलाकों में आतंकवाद का मुकाबला करने के मुद्दे पर सरकार और सेना एकसाथ हैं. शरीफ का बयान उत्तरी वजीरिस्तान में सेना की ओर से आरंभ किए गए अभियान की पृष्ठभूमि में आया है.
प्रधानमंत्री आवास पर आतंकवाद विरोधी कानून की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शरीफ ने कहा, हमने आतंकवाद का खात्मा करने के लिए सामंजस्य बिठाने वाली रणनीति बनाई है. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि आतंकवाद विरोधी कानून बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










