ePaper

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध : ओबामा ने किए आदेश पर हस्ताक्षर

Updated at : 17 Mar 2016 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध : ओबामा ने किए आदेश पर हस्ताक्षर

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र-समर्थित प्रतिबंध लागू करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. व्हाइट हाउस ने कल बताया कि ओबामा ने उत्तर कोरिया की ऊर्जा, वित्तीय एवं नौवहन संपत्तियों को निशाना बनाते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र-समर्थित प्रतिबंध लागू करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. व्हाइट हाउस ने कल बताया कि ओबामा ने उत्तर कोरिया की ऊर्जा, वित्तीय एवं नौवहन संपत्तियों को निशाना बनाते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को किये गये परमाणु परीक्षण और सात फरवरी को किये गये बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद ये प्रतिबंध लगाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में सहमति बनी थी.

ओबामा के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज के मुताबिक, ‘यह आदेश उत्तर कोरिया के लोगों के बजाय सरकार को निशाना बनाता है.’ बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र के इन प्रतिबंधों और अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास की प्रतिक्रिया में किम जोंग उन ने पहले ही एक आगामी परमाणु बम परीक्षण और कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों का आदेश दे दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola