US ने जब्त किया जहाज, ईरान ने कहा- सीजफायर टूटा, जल्द दिया जाएगा जवाब

Updated:
विज्ञापन
ईरानी जहाज अमेरिकी नेवी ने कब्जे में लिया (File Photo)

Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि होर्मुज में ईरानी जहाज ने अमेरिकी नेवी की चेतावनी नहीं मानी, जिसके बाद उसे बलपूर्वक रोका गया और कब्जे में ले लिया गया. ईरान के सैन्य मुख्यालय ने इसे ‘हथियारबंद समुद्री डकैती’ बताया.

विज्ञापन

Iran War : पर्शियन गल्फ में जारी तनाव के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सोमवार (19 अप्रैल) को ईरान के सैन्य कमांड ‘खातम अल-अनबिया’ ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने दो हफ्ते के सीजफायर को तोड़ दिया. ईरान का कहना है कि अमेरिकी नेवी ने उसके झंडे वाले एक जहाज को बीच में ही रोक लिया. यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते अपने ही बंदरगाह में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे अमेरिका ने अपने नेवल ब्लॉकेड (नौसेना द्वारा समुद्र के रास्ते को रोक देना) के तहत रोक दिया. इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ईरान के सैन्य कमांड के प्रवक्ता ने इस घटना को ‘हथियारबंद समुद्री डकैती’ बताया. उन्होंने कहा कि तेहरान चुप नहीं बैठेगा और अमेरिका को इसका जवाब देगा. यह जानकारी रॉयटर्स ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से दी है.

विज्ञापन

जल्द ही अमेरिका को जवाब देगा ईरान

ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि आक्रामक अमेरिका ने सीजफायर तोड़ते हुए समुद्री डकैती जैसी हरकत की है. उनके मुताबिक, ओमान की खाड़ी में ईरान के एक कारोबारी जहाज पर फायरिंग की गई और उसका नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी मरीन जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया. प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं (हथियारों से लैस सुरक्षा बल) इस घटना पर चुप नहीं रहेंगी और जल्द ही अमेरिका को इसका करारा जवाब देंगी. उन्होंने आगे कहा कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था, तभी रास्ते में अमेरिकी नेवी ने उसे रोक लिया.

ट्रंप ने क्या दावा किया?

यह घटनाक्रम उस बयान के कुछ घंटों बाद सामने आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. उनके मुताबिक, ‘टूस्का’ नाम का यह जहाज होर्मुज के पास अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड पार करने की कोशिश कर रहा था. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नेवी के युद्धपोत USS Spruance ने इसे रोका.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, कहा- डील नहीं तो तबाही, PAK जाएगा अमेरिकी डेलिगेशन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘टूस्का’ नाम का ईरानी जहाज अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड पार करने की कोशिश कर रहा था. यह चेतावनी के बावजूद नहीं रुका. उन्होंने बताया कि US मरीन्स ने जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया है और अब उसकी जांच की जा रही है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यह जहाज पहले से ही अवैध गतिविधियों (Illegal Activity) के कारण अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिबंधों के तहत था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola